Thursday, February 12, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाराष्ट्रीय लोक अदालत में 23467 वाद निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में 23467 वाद निस्तारित

सीजेएम ने 1200 तथा एसीजेएम प्रथम ने 800 वाद निपटाकर बनाया रिकार्ड

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश मयंक कुमार जैन की अध्यक्षता में तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी डा दीनानाथ सप्तम अपर जिला जज की उपस्थिति में किया गया, जिसमें कुल 23467 वाद निस्तारित किये गये। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्ण प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 3791 वाद निस्तारित करते हुए आठ लाख पचपन हजार नौ सौ बीस रुपए अर्थदण्ड के रूप में वसूल किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्री मयंक कुमार जैन द्वारा 33 वाद, प्रथम अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश परवेज अहमद द्वारा 06 वाद, द्वितीय अपर जनपद न्यायाधीश (एससी/एसटी) श्रीमती मीता कुमारी द्वारा 01 वाद, तृतीय अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती अनामिका चौहान द्वारा 01 वाद, विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट मो. नियाज अहमद द्वारा 17 वाद, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट चन्द्र मोहन चतुर्वेदी द्वारा 02 वाद, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश एफटीसी नवीन विद्याभूषण पाण्डेय द्वारा 01 वाद, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्रीमती डा. अनुपमा गोपाल निगम द्वारा 73 वाद एवं प्रतिकर राशि 26101120 रुपए, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्रीमती कुमुद पाल द्वारा 19 वाद, प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आफसा द्वारा 10 वाद, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुश्री शैली राय द्वारा 09 वाद, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्रीमती चिर कुमारित्वा द्वारा 1220 वाद एवं अर्थदण्ड 516100 रुपए, अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी रेलवे विवेक कुमार सिंह द्वितीय द्वारा 223 वाद एवं अर्थदण्ड 118260, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी सुश्री सुषमा द्वारा 808 वाद एवं अर्थदण्ड 118600, सिविल जज (सी.डि) अनुपम शौर्य द्वारा 28 वाद निस्तारित करते हुए 17704493 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम स्वप्निल पाण्डेय द्वारा 505 वाद एवं अर्थदण्ड .20000, सिविल जज (जूडि) सुश्री काव्या सिंह द्वारा 15 वाद एवं 2378049 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रीमती शालीन मिश्रा द्वारा 406 वाद एवं अर्थदण्ड 22000, सिविल जज (सीडि) एफटीसी नवीन श्रीमती नसेहा वसीम द्वारा 05 वाद, पंचम अपर सिविल जज (जूडि) अभिषेक कुमार सिंह द्वारा 165 वाद एवं अर्थदण्ड 19100, द्वितीय अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री सौम्या मिश्रा द्वारा 03 वाद, चतुर्थ अपर सिविल जज (जूडि) सत्य प्रकाश नरायन तिवारी द्वारा 01 वाद, सप्तम अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री आंचल चन्देल द्वारा 01 वाद, दशम् अपर सिविल जज (जूडि) हर्ष आनन्द द्वारा 01 वाद, अष्टम् अपर सिविल जज (जूडि) सुश्री अरोमा रमन पाइसेस द्वारा 01 वाद, अपर सिविल जज (जूडि) कक्षा संख्या 11 सुश्री निधि वर्मा द्वारा 01 वाद, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या 12 रविन्द्र कुमार रावत द्वारा 02 वाद, अपर सिविल जज (जूडि) कक्ष संख्या 13 रविकान्त द्वारा 01 वाद, सिविल जज (जूडि) एफटीसी प्रथम सुश्री सोनम गौतम द्वारा 02 वाद, सिविल जज़ (जूडि) एफटीसी द्वितीय सुश्री वीनस कुमार द्वारा 01 वाद, सिविल जज (जूडि) एफटीसी नवीन सुश्री अंकिता बौद्ध द्वारा 134 वाद एवं अर्थदण्ड 5660 तथा स्पेशल न्यायिक मजिस्ट्रेट राजेश्वरी प्रसाद दूबे द्वारा 100 वाद एवं अर्थदण्ड .2200 निस्तारित कर जमा कराये गये। इस प्रकार समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा कुल 3791 वादों का निस्तारण करते हुए कुल आठ लाख पचपन हजार नौ सौ बीस रुपये जुर्माना के रूप में वसूल की गयी। इसके अतिरिक्त स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष महन्थ लाल द्वारा कुल 10 वाद जनपद के समस्त विभागों के द्वारा प्री लिटीगेशन के माध्यम से कुल 17660 वादों का निस्तारण करते हुए कुल छह करोड़ सोलह लाख चौवन हजार एक सौ बाइस रुपए की समझौता राशि तय की गयी। इस अवसर पर जनपद न्यायालय में समस्त बैंक अधिकारी, जिला एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महामंत्री तथा अन्य अधिवक्तागण, न्यायालय के कर्मचारीगण व भारी संख्या में वादकारी आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :डीएम व डाक्टरों के बीच विवाद का पटाक्षेप

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular