Tuesday, February 10, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबहराइचBahraich News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 14265 वाद निस्तारित

Bahraich News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 14265 वाद निस्तारित

बिना वाद दायर किये 03 वैवाहिक जोडे़ साथ रहने को हुए तैयार

09 करोड़ 56 लाख 90 हज़ार 997 रुपए की धनराशि का हुआ सेटलमेंट

संवाददाता

बहराइर्च! उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राकेश कुमार की अध्यक्षता तथा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी लोक अदालत सुरजन सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल 14265 वादों का निस्तारण किया गया। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय द्वारा कुल 79 पारिवारिक वादां का निस्तारण किया गया, जिसमें 60 वाद ऐसे थे जो न्यायालय में लम्बित थे और न्यायालय के सहयोग से पक्षकारों के मध्य सुलह-वार्ता हुई तथा 60 वैवाहिक जोड़े खुशी-खुशी साथ रहने को तैयार हो गये। इसके विपरीत 03 वाद ऐसे थे जिनमें पक्षकारों द्वारा कोई मुकदमा भी नहीं दायर किया गया था और अपने विवाद का विवरण देते हुए मात्र एक प्रार्थना-पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रस्तुत किया गया था। उनके मध्य सुलह वार्ता हेतु तत्काल न्यायिक पीठ का गठन किया गया। पीठ द्वारा पक्षकारों को बुलाकर सुलह-समझौता कराने का प्रयास किया गया। परिणामतः 03 वैवाहिक जोड़े अपने विवाद को भूलकर साथ रहने को तैयार हो गये तथा न्यायिक पीठ द्वारा प्री-लिटिगेशन स्तर पर ही उनके विवाद का निस्तारण कर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर इसके अतिरिक्त मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 51, सिविल के 60 वाद, फौजदारी के 4917 मुकदमें, बैंक रिकवरी के 535 मामले, बिजली बिल से सम्बन्धित 18 मामले, (अशमनीय वादों को छोड़कर) 11629 राजस्व विवाद, जल बिल से सम्बन्धित 102 वादों का निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग द्वारा 12 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि 9,56,90,997 रही तथा 15,971,926 धनराशि के कुल 37 उत्तराधिकार प्रमाण-पत्र जारी किये गये।

Bahraich News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 14265 वाद निस्तारित


इससे पूर्व राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का प्रभारी जनपद न्यायाधीष द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर हेल्पडेस्क बनाये गये, जिनके द्वारा वादकारियों को आवश्यक सहायता प्रदान की गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर बिना मास्क न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले वादकारियों को हेल्पडेस्क द्वारा मास्क उपलब्ध कराते हुए हाथों को सेनेटाइज़्ड भी किया गया। आयोजन के दौरान केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना प्रोटोकाल के अनुपालन का विषेश ध्यान रखा गया व सोशल डिस्टेन्सिंग का कड़ाई से पालन कराने हेतु न्यायालय परिसर में जगह-जगह पर पुलिस फोर्स भी मुस्तैद रही। प्रभारी जनपद न्यायाधीश तथा तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/नोडल अधिकारी, लोक अदालत व श्रीमती शिखा यादव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा इस राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, अधिवक्तागण, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं वादकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही सम्बन्धित कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना भी की गयी।

Bahraich News : राष्ट्रीय लोक अदालत में 14265 वाद निस्तारित
कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular