Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने वाले कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज

हापुड़ (हि. स.)। हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों में पूर्व विधायक के पुत्र और कांग्रेस नगर अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जनपद के कांग्रेसियों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। इस कारण जनपद की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 
इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस ने पूर्व विधायक गजराज सिंह के पुत्र जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, सैयद अयाजुद्दीन, सगीर कुरैशी, एजाज अहमद और अंकित शर्मा सहित कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को बंदी भी बनाया था, जिन्हें बाद में मुचलका भरवा कर रिहा कर दिया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular