— सीएसए में शुभांजलि एक मुस्कान नामक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कानपुर (हि.स.)। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कैलाश भवन प्रेक्षागृह में आज विश्वविद्यालय एवं ऑल इंडिया वूमेन डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग सोसायटी नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में शुभांजलि एक मुस्कान नामक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें नृत्य, गायन, मॉडलिंग, आर्ट पेंटिंग व अन्य विशिष्ट प्रतिभाओं के धनी लगभग 200 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
अधिष्ठाता कृषि संकाय डा. धर्मराज सिंह ने बताया कि गत दो वर्षों से कोरोना काल में हमारे छात्र-छात्राएं केवल ऑनलाइन शिक्षा में व्यस्त थे। जिससे उनकी विशिष्ट प्रतिभा का विकास नहीं हो पा रहा था। इसके मद्देनजर रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिससे परीक्षाओं के उपरांत बच्चों का बौद्धिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें छिपी हुई विशिष्ट प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान किया जा सके। सफल बच्चों को आने वाली 24 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। 24 अप्रैल को देश के विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी भी प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन अधिष्ठाता कृषि संकाय डॉक्टर धर्मराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉक्टर बिंदु सिंह, अधिष्ठाता गृह विज्ञान डॉक्टर पीके उपाध्याय ने भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर संजीव सचान ने किया। आर्ट और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन डॉ रश्मि सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ मिथिलेश वर्मा, डॉक्टर निमिषा अवस्थी एवं विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ खलील खान उपस्थित रहें। विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं एवं अन्य शिक्षण संस्थानों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
अजय
