Monday, March 2, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरराष्ट्रीय पोषण माह 2020 के अन्तर्गत पोषण प्रतियोगिता का आयोजन

राष्ट्रीय पोषण माह 2020 के अन्तर्गत पोषण प्रतियोगिता का आयोजन

संवाददाता

बलरामपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आज देवीपाटन मन्दिर परिसर में उप जिलाधिकारी तुलसीपुर विनोद सिंह तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी गरिमा श्रीवास्तव गैंसड़ी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पोषण माह 2020 के अन्तर्गत पोषण प्रतियोगिता (पोस्टर, पोषण रेसिपी, मेंहदी, रंगोली) एवं सामुदायिक गतिविधियां (गोदभराई, अन्नप्राशन) आयोजित की गई है। जिसका उद्घाटन देवीपाटन आदि शक्तिपीठ के महन्त मा0 श्री महेन्द्रनाथ योगी जी के द्वारा किया गया। आयोजित प्रतियोगिता में कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुये बाल विकास परियोजना गैंसड़ी में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा मुख्यसेविका शीला वर्मा, जशोमति, अनीता, कर्मादेवी एवं रेखा शुक्ला द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतिभागियों के उत्साहवर्धन हेतु अच्छा प्रर्दशन करने वाली कार्यकत्रियों को उपजिलाधिकारी तुलसीपुर की ओर से प्रशस्ति-पत्र देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular