Monday, March 30, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय : पानी को बचाना हमारी प्राथमिकता है : प्रकाश जावड़ेकर

राष्ट्रीय : पानी को बचाना हमारी प्राथमिकता है : प्रकाश जावड़ेकर

– टेरी द्वारा आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने किया संबोधित

नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्रीय वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को टेरी द्वारा आयोजित विश्व सतत विकास शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर विशेष तौर पर बल दिया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि आजादी के समय देश में पानी की उपलब्धता प्रति व्यक्ति 5,000 लीटर थी, जो अब 1,100 लीटर प्रति व्यक्ति हो गई है। 
उन्होंने कहा कि देश में करीब 85 फीसदी पानी की खपत कृषि क्षेत्र में है। इस क्षेत्र में पानी की खपत को कम करने के लिए ड्रिपिंग, कम पानी वाली खेती को बढ़ावा देने के साथ नई तकनीक पर जोर दिया जा रहा है। 
जावड़ेकर ने बताया कि हर राज्य में वन कैंपस के लिए सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए कैंपा फंड से राज्यों को 40,000 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जा रही है। जल संरक्षण और इसकी सुरक्षा की दिशा में केन्द्र सरकार काफी सारे कारगर कदम उठा रही है। साथ ही कम पानी वाले खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular