Thursday, April 9, 2026
Homeअन्यराष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान,अमेजॉन के खिलाफ शिकायत

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान,अमेजॉन के खिलाफ शिकायत

रायपुर (हि.स.)।राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान को लेकर , ऑनलाइन शॉपिंग प्लेट फॉर्म अमेजॉन के खिलाफ ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अमर परवानी ने रायपुर में शिकायत दर्ज कराई है। अमर परवानी ने आरोप लगाया है कि अमेजॉन कंपनी की वेबसाइट पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की तस्वीर के साथ जूते बेचे जा रहे हैं। इस मामले में राष्ट्रीय ध्वज अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

परवानी ने प्रोडक्ट की तस्वीर पुलिस को उपलब्ध कराते हुये परवानी ने अपनी शिकायत में कहा है कि अमेजॉन की इस हरकत की वजह से 135 करोड़ देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं और इस मामले में हम अमेजॉन कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहते हैं। सिविल लाइंस थाना पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम शिकायत की गई है । इस मामले में रायपुर की पुलिस अमेजॉन के अफसरों से पूछताछ करेगी ।

केशव शर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular