Sunday, April 12, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय : ग्रुप कैप्टन ने प्रधानमंत्री से कहा- वायुसेना का 'मिशन ऑक्सीजन'...

राष्ट्रीय : ग्रुप कैप्टन ने प्रधानमंत्री से कहा- वायुसेना का ‘मिशन ऑक्सीजन’ देश की सेवा

– वायुसेना के विमान अब तक देश-विदेश की भर चुके हैं 1600 से ज्यादा उड़ानें 
– करीब 160 अंतरराष्ट्रीय मिशन पूरे किए, 3000 से ज्यादा घंटे गुजारे आसमान में 

​​नई दिल्ली (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने मासिक रेडि​यो कार्यक्रम ​’मन की बात’ में रविवार को वायुसेना के ​​ग्रुप कैप्टन​ एके पटनायक से बात की​। वे देश में ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए चलाये जा रहे मिशन सी-17 ग्लोबमास्टर के पायलट के रूप में हिस्सा हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘जय हिंद’ के साथ पटनायक से बातचीत शुरू की तो ग्रुप कैप्टन ने उन्हें बताया कि इस संकट के समय हम देशवासियों की सेवा कर रहे हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है।​​पालम एयर फोर्स स्टेशन से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में जुड़े ग्रुप कैप्टन पटनायक से प्रधानमंत्री ने कहा कि ​इस कोरोना महामारी के समय आप बहुत बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आपने दुनिया भर से ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर लाकर देश में पहुंचाने का कार्य एक फौजी से अलग हटकर किया है। एक फौजी का कार्य तो मरने-मारने के लिए दौड़ना होता है, लेकिन आज आप लोगों की जिन्दगी बचाने के लिए दौड़ रहे हैं तो आपको कैसा अनुभव हो रहा है? इस पर पटनायक ने गर्व के साथ जवाब दिया कि इस संकट के समय हम देशवासियों की सेवा कर रहे हैं, यह हमारे लिए बहुत बड़ा सौभाग्य है। हमें जो भी मिशन दिया गया है, उसे हम बखूबी निभा रहे हैं। 
ग्रुप कैप्टन पटनायक ने कहा कि हमें मिली ट्रेनिंग और सपोर्ट सिस्टम हमारी पूरी मदद कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह कि हमें यह काम करके अपने नौकरी के प्रति उच्चतम स्तर की संतुष्टि मिल रही है। यही वजह है कि हम लगातार ऑपरेशन कर पा रहे हैं।ऑपरेशन के दौरान मिले अनुभवों के बारे में पूछने पर पटनायक ने बताया कि हम पिछले एक माह से लगातार विदेशों से ऑक्सीजन सिलेंडर, कंटेनर, लिक्विड ऑक्सीजन कंटेनर लाकर देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचा रहे हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular