Saturday, April 11, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय : कोरोना वैक्सीन नोवावैक्स का भारत में होगा उत्पादनः डॉ. वीके...

राष्ट्रीय : कोरोना वैक्सीन नोवावैक्स का भारत में होगा उत्पादनः डॉ. वीके पॉल

विजयालक्ष्मी

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना रोधी वैक्सीन नोवावैक्स का उत्पादन भारत में शुरू होने जा रहा है। इसका उत्पादन सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कर रही है। यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य डॉ. वी के पॉल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में दी।उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन के नतीजे काफी अच्छे हैं। नोवावैक्स के ट्रायल डेटा के अध्ययन से इसे असरदार माना जा रहा है। इसका भारत में भी ट्रायल चल रहा है।उन्होंने बताया कि नोवावैक्स के अंतिम चरण के ट्रायल चल रहे हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही इसका उत्पादन शुरू होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिकी वैक्सीन नोवावैक्स बनाने वाली कंपनी बच्चों पर भी इसका परीक्षण करेगी। उल्लेखनीय है कि नोवावैक्स ट्रायल में 90.4 प्रतिशत कारगर पाई गई है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular