Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रीय : कोरोना के कारण 3 जुलाई को होने वाली जेईई एडवांस्ड...

राष्ट्रीय : कोरोना के कारण 3 जुलाई को होने वाली जेईई एडवांस्ड की परीक्षा स्थगित

नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना महामारी के मद्देनजर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए प्रस्तावित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड)-2021 को फिलहाल स्थगित कर दिया है। 
जेईई (एडवांस्ड) की आधिकारिक वेबसाइट पर बुधवार को इस संबंध में जानकारियां साझा की गई हैं। इसमें कहा गया है कि महामारी की स्थिति को देखते हुए जेईई (एडवांस्ड)-2021 को स्थगित किया जाता है। यह परीक्षा 3 जुलाई 2021 को निर्धारित थी। प्रवेश परीक्षा की अगली तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी। 
ज्ञात हो कि इससे पहले आठ जनवरी को जारी नोटिस के अनुसार, इंजीनियरिंग संकाय में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई (एडवांस्ड)-2021 परीक्षा 3 जुलाई को निर्धारित की गई थी। 
उल्लेखनीय है कि जेईई मेंस में उत्तीर्ण होने वाले छात्र जेईई एडवांस्ड में आवेदन करने के पात्र होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कोविड-19 के कारण जेईई (मेंस) की अप्रैल और मई सत्र की परीक्षा स्थगित कर दी थी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular