Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय एकता दिवस पर याद किये गए लौह पुरुष सरदार पटेल

राष्ट्रीय एकता दिवस पर याद किये गए लौह पुरुष सरदार पटेल

कानपुर (हि.स.)। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन कानपुर आउटर परिसर में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुलिस अधीक्षक तेज स्वरूप सिंह ने पुष्प अर्पित करके याद किया। इस मौके पर एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को राष्ट्र एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुशील कुमार दुबे, क्षेत्राधिकारी कार्यालय सुश्री सृष्टि सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

अजय कुमार

RELATED ARTICLES

Most Popular