Wednesday, January 14, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल खेल 2022 : पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के...

राष्ट्रमंडल खेल 2022 : पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल में पहुंची भारतीय टीम

बर्मिंघम (हि.स.)। मुहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम, मोहम्मद अजमल और अमोल जैकब की भारतीय चौकड़ी ने शुक्रवार को बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों की 4 x 400 रिले स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारतीय टीम 3:06.97 सेकेंड के समय के साथ हीट 2 में दूसरे स्थान पर रही।

केन्या की टीम 3: 06.76 सेकेंड के साथ शीर्ष पर रही। तीसरे स्थान पर 3:07.12 के समय के साथ त्रिनिदाद और टोबैगो की टीम थी। साथ ही, बारबाडोस ने 3:07.23 सेकेंड के समय के साथ फाइनल में चौथे स्थान पर रही।

इससे पहले, भारतीय एथलीट ज्योति याराजी महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में विफल रहीं।

वह अपने राउंड वन हीट टू में चौथे स्थान पर रही। याराजी ने 13.18 सेकेंड का समय निकाला और कुल मिलाकर 10वें स्थान पर रहीं। आज रात 12:45 बजे, भारतीय धाविका हिमा दास महिलाओं की 200 मीटर सेमीफाइनल में हिस्सा लेंगी।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular