Saturday, April 4, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल खेल : महिला पहलवान विनेश फोगट ने जीत के साथ की...

राष्ट्रमंडल खेल : महिला पहलवान विनेश फोगट ने जीत के साथ की शुरूआत

बर्मिंघम (हि.स.)। भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने शनिवार को चल रहे राष्ट्रमंडल खेल 2022 में जीत के साथ अपने अभियान की शुरूआत की है। विनेश ने महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा वर्ग में कनाडा की सामंथा स्टीवर्ट को शिकस्त दी।

विनेश ने सिर्फ 26 सेकेंड में अपना मैच जीत लिया। उन्होंने सामंथा को गिराकर मुकाबला अपने नाम किया।

भारतीय पहलवान पूजा गेहलोत ने अपना पहला मैच जीत लिया है। महिलाओं के 50 किग्रा भारवर्ग में उन्होंने स्कॉटलैंड की क्रिस्टली को 12-2 के अंतर से हराया। पूजा को दूसरे मैच में वॉकओवर मिला है। कैमरून की पहलवान ने इस मुकाबले में अपना नाम वापस ले लिया और पूजा अब आगे बढ़ चुकी हैं।

पुरुषों के 74 किलोग्राम भारवर्ग में नवीन ने सिंगापुर के हॉन्ग यो के 13-3 के अंतर से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular