Thursday, March 12, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल खेल : पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल में...

राष्ट्रमंडल खेल : पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल में पहुंचे श्रीहरि नटराज

बर्मिंघम (हि.स.)। भारत के श्रीहरि नटराज ने शुक्रवार को बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेल 2022 में पुरुषों के 100 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

नटराज हीट 4 में 54.68 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे। पुरुषों की 50 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में साजन प्रकाश 25.01 सेकेंड के समय के साथ आठवें स्थान पर रहे।

पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल हीट में कुशाग्र रावत 3:57.45 के समय के साथ 14वें स्थान पर रहे।

इस बीच, ट्रायथलॉन में, भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। भारत के मुरलीधरन 30 वें स्थान पर और विश्वनाथ यादव पुरुषों के व्यक्तिगत स्प्रिंट फाइनल में 33 वें स्थान पर रहे।

इंग्लैंड के एलेक्स यी ने शुक्रवार को पुरुषों के ट्रायथलॉन में जीत हासिल करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों का पहला स्वर्ण पदक जीता।

सुनील

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular