Saturday, March 7, 2026
Homeखेलराष्ट्रमंडल खेल जूडो : पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल...

राष्ट्रमंडल खेल जूडो : पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे दीपक देसवाल

बर्मिंघम (हि.स.)। भारतीय जूडोका दीपक देसवाल ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 के जूडो स्पर्धा में पुरुषों के 100 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उन्होंने कैमरून के एरिक जीन सेबेस्टियन ओम्ग्बा फौडा को हराकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

21 वर्षीय ने दीपक ने कैमरून के अपने प्रतिद्वंद्वी को अंतिम 16 में हराने के लिए 3 मिनट और 37 सेकंड का समय लिया। क्वार्टरफाइनल में अब दीपक का सामना इंग्लैंड के हैरी लोवेल-हेविट से होगा।

भारत ने अब तक जूडो में दो पदक जीते हैं, जिसमें एल सुशीला देवी और विजय कुमार ने सोमवार को महिलाओं के 48 किग्रा और पुरुषों के 60 किग्रा में क्रमशः रजत और कांस्य जीता है।

वहीं भारत ने अब तक राष्ट्रमंडल खेल 2022 में 13 पदक (पांच स्वर्ण, पांच रजत और तीन कांस्य पदक) जीता है।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular