वाराणसी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई। बाबा दरबार में सपरिवार राष्ट्रपति ने स्वर्ण शिखर को नमन कर गर्भ गृह में प्रवेश किया। मन्दिर के पुजारियों अर्चक टेक नारायण, श्रीकांत मिश्र, सत्यनारायण चौबे, संजय पांडेय के देखरेख में सस्वर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देश के प्रथम नागरिक और उनकी धर्मपत्नी ने पावन ज्योर्तिलिंग का षोडशोपचार विधि से अभिषेक कर विधिवत पूजन अर्चन की।
राष्ट्रपति ने पूरे श्रद्धाभाव से देश में खुशहाली की कामना की। दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति दशाश्वमेधघाट पर गंगा आरती देखने के लिए रवाना हो गये। इस दौरान मंदिर परिक्षेत्र और गंगा तट पर सुरक्षा का व्यापक इंतजाम रहा। जारी…
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी
RELATED ARTICLES
