Wednesday, January 14, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को दिलाई केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद...

राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को दिलाई केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पद की शपथ

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बाबत जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज राष्ट्रपति भवन में 10.30 बजे आयोजित एक समारोह में प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के रूप में शपथ ली। उन्होंने राष्ट्रपति मुर्मू के समक्ष अपने पद की शपथ ली और शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

सुशील/ब्रजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular