Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए उपमुख्यमंत्री...

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव ने बसपा का आभार प्रकट किया

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को राजग की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती का आभार प्रकट किया है।

केशव मौर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में सपा सहित बाकी राजनैतिक दलों को भी इसका अनुसरण करना चाहिए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने मायावती का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के लिए बसपा की मुखिया मायावती का आभार। सपा सहित अन्य दलों से भी अनुरोध है कि वे भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में द्रौपदी मुर्म के पक्ष में आगे आएं।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular