Tuesday, March 31, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति ने रद्द किया IAS का निलंबन

राष्ट्रपति ने रद्द किया IAS का निलंबन

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। उत्तराखंड में संचार विभाग के दूरसंचार नियंत्रक के रूप में तैनात आशीष जोशी को राष्ट्रपति ने बड़ी राहत दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आशीष जोशी के निलंबन आदेश को रद्द कर दिया है। आशीष जोशी को दूरसंचार नियंत्रक के रूप में तैनात किया गया था। 2019 में उन्हें निलंबित कर दिया गया था। राष्ट्रपति द्वारा उनके निलंबन आदेश को रद्द करने के बाद बहाल कर दिया गया है। राष्ट्रपति कोविंद ने 14 अक्तूबर को आईएएस अधिकारी आशीष जोशी के निलंबन को रद्द कर दिया था, जिन्हें 2019 में दिल्ली पुलिस को भाजपा के कपिल मिश्रा द्वारा एक कथित भड़काऊ वीडियो के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहने के लिए निलंबित कर दिया गया था। जोशी की दूरसंचार विभाग में वापसी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular