वाराणसी(हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय पूर्वांचल दौरे के अन्तिम दिन सोमवार को नदेसर स्थित एक तारांकित होटल में आयोजित निजी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद राजधानी दिल्ली लौट गये।
वाराणसी में तीन दिन प्रवास के दौरान सुबह राष्ट्रपति अपनी नियमित दिनचर्या को भी समय से पूरा करते दिखे। नियमित योग प्राणायाम के साथ उन्होंने बरेका गेस्टहाउस में चहलकदमी भी की।
शहर में प्रवास के दौरान राष्ट्रपति ने शाकाहारी खाना खाया। अन्तिम दिन उन्होंने नाश्ते में सैंडविच, पूड़ी आलू, मटर, गोभी की सब्जी और जलेबी भी खाई और अदरक की चाय का भी आनंद लिया। पूर्वाह्न में राष्ट्रपति से प्रदेश के पर्यटन मंत्री डा.नीलकंठ तिवारी,कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनकी मां पूर्व विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने भी गेस्ट हाउस में जाकर मुलाकात की।
राष्ट्रपति ने बनारस दौरे के अन्तिम दिन जलेबी का लिया स्वाद, अदरक की चाय पी
RELATED ARTICLES
