Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति ने देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने सूर्य उपासना एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति कोविन्द ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।”

RELATED ARTICLES

Most Popular