Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयराष्ट्रपति ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित खिलाड़ियों को प्रदान किए अर्जुन पुरस्कार

राष्ट्रपति ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित खिलाड़ियों को प्रदान किए अर्जुन पुरस्कार

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रीय खेल और साहसिक पुरस्कार 2023 प्रदान किए। क्रिकेटर मोहम्मद शमी सहित अन्य खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने शमी के अलावा ओजस प्रवीण, शीतल देवी और अन्य को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया।

भारत में दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान अर्जुन पुरस्कार अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व, खेल कौशल और अनुशासन का प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लॉन बाउल्स में उनकी उपलब्धियों के लिए पिंकी, शूटिंग में ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्क्वैश में हरिंदर पाल सिंह संधू, टेबल टेनिस में अयहिका मुखर्जी, कुश्ती में सुनील कुमार और अंतिम पंघाल, नाओरेम रोशिबिना देवी को वुशू, शीतल देवी को पैरा तीरंदाजी, इलुरी अजय कुमार रेड्डी को ब्लाइंड क्रिकेट, प्राची यादव को पैरा कैनोइंग में उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार, 2023 प्रदान किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वराज को ध्यानचंद पुरस्कार (लाइफटाइम), 2023 प्रदान किए।

राष्ट्रपति ने लैंड एडवेंचर में उनकी उपलब्धियों के लिए सविता कंसवाल (मरणोपरांत) को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किया। इसके अलावा राष्ट्रपति ने तुलसी चैतन्य मोथुकुरी, मास्टर वारंट ऑफिसर अंशू कुमार तिवारी और परवीन सिंह को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2022 प्रदान किए।

मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी, 2023 गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर को दी गई। ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ओएमसी) और जैन (डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी) को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार, 2023 दिए गए।

सुशील/अनूप/अनूप

RELATED ARTICLES

Most Popular