वाराणसी (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वाराणसी दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। वाराणसी पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने बुधवार को सुरक्षा तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।
पुलिस कमिश्नर ने बैठक में उपस्थित डीसीपी काशी, वरुणा, मुख्यालय, सुरक्षा, अभिसूचना एवं यातायात के साथ देश के प्रथम नागरिक की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए माइक्रो प्लानिंग की। इस दौरान अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मांग भी शासन को प्रेषित की गई। पुलिस कमिश्नर के अनुसार राष्ट्रपति के सुरक्षा का पूर्वाभ्यास 04 जून को होगा।
राष्ट्रपति कोविंद पांच-छह जून को वाराणसी दौरे पर आ सकते हैं। राष्ट्रपति की फ्लीट में अलग-अलग विभागों की गाड़ियां रहेंगी। इसमें चिकित्सा व्यवस्था के दृष्टिगत एडवांस लाइफ सपोर्ट, बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चिकित्सकीय टीम भी दवा उपकरण के साथ शामिल होगी। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए पूरी तैयारी कर रहा है। प्रोटोकॉल के अनुसार बीएचयू अस्पताल, मंडलीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में सेफ हाउस बनाया जाएगा।
श्रीधर
