Friday, April 3, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलराष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा प्रशासन

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छह जून को उप्र विधानमंडल के दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। विधानसभा प्रशासन उनके आगमन को लेकर तैयारियों में जुटा है। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी शनिवार को पूर्वाभ्यास किया। राजभवन से लेकर विधान भवन तक पुलिस के जवानों ने मार्च किया। राष्ट्रपति इस समय उप्र के दौरे पर हैं। अपने गृह जनपद कानपुर देहात के बाद शनिवार की दोपहर वह गोरखपुर पहुंचे। शनिवार और रविवार को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति कोविंद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही गोरखपुर पहुंच गये हैं।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular