Tuesday, March 31, 2026
Homeउत्तर प्रदेशराशन वितरण बंद हुआ तो देश के हालात श्रीलंका जैसे होंगे :...

राशन वितरण बंद हुआ तो देश के हालात श्रीलंका जैसे होंगे : अखिलेश यादव

-किसान सम्मान निधि और राशन वितरण बंद करने के बहाने ढूंढ रही सरकार

-मुसलमानों व न्याय मांगने वाले घरों पर चल रहा बुल्डोजर

– समाजवादियों को उम्मीद जल्द ही जेल से बाहर आयेंगे आजम खां

आजमगढ़ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भाजपा सरकार को हर मुद्दे पर जमकर घेरा। कहा कि अगर राशन को सरकार हटा ले तो देश के हालत श्रीलंका जैसे हो जायेंगे। सरकार के पास अब बजट का अभाव है, इसलिए वह किसान सम्मान निधि और राशन वितरण को बंद करने के बहाने ढूंढ रही है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री व विधायक दारा सिंह चौहान की मां की तेरहवीं कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां पर विधायक की मां को श्रद्वाजंलि देने के बाद पत्रकारों से रुबरु हुए। कहा कि आजम खान के मामले में न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई है और समाजवादियों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके साथ न्याय होगा। सरकार ने आजम पर इतना शिकंजा कसा है कि वो जेल से बाहर न निकल पाये।

सुप्रीम कोर्ट के हाल ही देशद्रोह मामले में टिप्पणी पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा की सरकार जब से बनी है और उनके खिलाफ जो राजनेता हैं उनके खिलाफ देशद्रोह जैसे संगीन धाराएं सबसे अधिक लगाई है। यह सरकार बुल्डोजर चलाकर डराना चाहती है, जो भी न्याय मांगने जायेगा उसके घरों पर बुल्डोजर चलेगा। इस सरकार ने चिन्हित कर खासकर मुसलमानों के घरों पर बुल्डोजर चला रही है। आजमगढ़ के मुबारकपुर के अशरफिया यूनिर्वसिटी जो कि अन्तरराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी है उसकी बाउंड्री पर बुल्डोजर चल रहा है, जबकि वह जमाने से है। सरकार भूल गई है कि देश कानून व संविधान से चलेगा न की बुल्डोजर से।

सपा मुखिया ने कहा कि आज सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को घेरा जा रहा है, नारे लगाये जा रहे हैं। अगर आप पॉलिटिकल लीडर को घेरेंगे, किसी के घर नहीं जाने देगें तो लोकतंत्र कहां बचा। ज्ञानवापी मंदिर में सर्वे कार्य पर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जानबूझकर इस तहर कार्य करती है कि जिससे लोगों के बीच नफरत फैलाई जा सके। सुप्रीम कोर्ट का एक फैसला है कि पुरानी धरोहरों से छेड़छाड़ न की जाय क्या सरकार कोर्ट के इस फैसले को भी नहीं मानेगी। चाचा शिवपाल यादव के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि वे कहीं नहीं हैं, बल्कि उनका एक दल है, वे उसी में हैं। आजमगढ़ उपचुनाव में प्रत्याशी घोषित करने के सवाल पर कहा कि वे इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशी की घोषणा की जायेगी।

राजीव/दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular