Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद 23 दिसम्बर से "गांव चलो" अभियान सप्ताह का करेंगी शुरूआत

रालोद 23 दिसम्बर से “गांव चलो” अभियान सप्ताह का करेंगी शुरूआत

– अभियान के अंतर्गत जनसभाएं, संगोष्ठियां आयोजित कर जनता को पार्टी से जोड़ने का करेंगे काम

लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पार्टी की ओर से 23 दिसम्बर 2023 से “गांव चलो” अभियान की शुरूआत की जा रही है। यह अभियान 31 दिसम्बर 2023 तक चलाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के द्वारा जनमानस को जागरूक किया जाएगा व पार्टी से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी सोमवार को रालोद के राष्ट्रीय सचिव अनुपम मिश्रा ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व प्रधानमंत्री, किसान मसीहा स्व० चौधरी चरण सिंह की 121वीं जयंती को ‘किसान सप्ताह’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत 23 दिसम्बर से “गांव चलो” अभियान प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत पार्टी नेतागण व कार्यकर्ता अपने—अपने क्षेत्रों के गांवों में ग्रामीणों के बीच जाएंगे और जनसभाएं, संगोष्ठियां का आयोजन करेंगे। इनके माध्यम से नई पीढ़ी को चौधरी चरण सिंह के आदशों, उनकी सामाजिक, आर्थिक एवं कृषि नीति के विषय में बताया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों से हमें अपने किसान-कामगार भाइयों की समस्याओं को जानकारी की करनी है। इसके बाद उनके समाधान में पार्टी स्तर पर मदद की जाएगी। साथ हमें इस तरह का सम्बंध स्थापित करना है कि वे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रमों के प्रति आकर्षित हों तथा अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जुड़ें।

रालोद के “गांव चलो” सप्ताह को लेकर राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी द्वारा पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पत्र जारी करते हुए कार्यक्रम आयोजन की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।

मोहित/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular