लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। उत्तर प्रदेश का अल्पसंख्यक 20022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में रालोद सपा गठबंधन की सरकार लायेंगे। यह बातें राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गौहर इकबाल ने रविवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कही।
कहा कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक इस बार सब राजनैतिक दलों को नकारते हुये रालोद सपा गठबंधन की सरकार बनाने का फैसला कर चुके हैं। श्री इकबाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रालोद पूर्ण बहुमत से अपने विधायक जिताने की स्थिति में है।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद उपस्थित रहे। बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव आरिफ महमूद, रूहेलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष आसिफ अली, उस्मानी, शेर दिन अंसारी, अथर अली, सरदार महेद्र सिंह, अरशद आलम, हसन गाजी, अतीक अल्वी, इकरार अंसारी, अमिर सिददीकी, शफीक सिददीकी आदि मौजूद रहे।
बृजनन्दन
