Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद-सपा और भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

रालोद-सपा और भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिजनौर (हि.स.)। नूरपुर विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार व नहटौर विधानसभा से सपा रालोद गठबंधन उम्मीदवार के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है।

फ्लाइंग स्क्वाड मजिस्ट्रेट सुरेश चन्द्र की और से नूरपुर थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह की चुनाव प्रचार से सम्बन्धित एक विडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके समर्थकों द्वारा कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए जनता में मिठाई का वितरण किया जा रहा है। वहीं, गलत शब्दों का भी प्रयोग किया जा रहा है अतः विडियो में स्पष्ट है कि आचार संहिता के साथ कोरोना गाइडलाइन का भी उल्लंघन किया जा रहा है। इसी आधार पर भाजपा उम्मीदवार के विरुद्ध आचार संहिता व महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ऐसा ही मामला नहटौर विधानसभा का भी है, जहां रालोद-सपा उम्मीदवार मुंशी रामपाल सहित 21 नामजद समेत 400 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रभारी मजिस्ट्रेट दीपक कुमार को मिली सूचना के आधार पर नहटौर नूरपुर मार्ग पर स्थित बैक्यूट हाल गयें, जहां रालोद प्रत्याशी की सभा हो रही थी, जिसमें पदाधिकारियों सहित लगभग 400 लोग शामिल थे। जिसके बाद अधिकारी द्वारा सूचना दिये जाने के बाद सभा बन्द करा दी गई।

दीपक कुमार ने थाने में दी गई तहरीर के आधार पर रालोद सपा प्रत्याशी मुंशी रामपाल, सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, नहटौर चैयरमेन पुत्र राजा असांरी लोकदल जिलाध्यक्ष अली अदनान, सपा नेत्री कमलेश भुइयार बैक्यूट संचालक नितिन चौधरी सहित 21 लोगों को नामजद किया गया है।

थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह का कहना है कि 21 नामजद सहित 400 अज्ञात लोगों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नरेन्द्र

RELATED ARTICLES

Most Popular