Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद विधान मंडल दल के नेता ने सदन में उठाई किसानों की...

रालोद विधान मंडल दल के नेता ने सदन में उठाई किसानों की समस्या, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) विधान मण्डल दल के नेता राजपाल बालियान ने विधानसभा में सदन की कार्यवाही में तराई क्षेत्रों के किसानों की समस्या को उठाया है। उन्होंने सदन सत्र में मुख्यमंत्री से प्रश्न (अतारांकित प्रश्न सख्या-31) किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुये कार्यवाही से अवगत कराया कि प्रकरण शासन स्तर पर लम्बित है।

यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने शुक्रवार को दी। उन्होंने बताया कि पार्टी के विधान मण्डल दल के नेता राजपाल बालियान को तराई क्षेत्र के जनपदों के किसानों की समस्याओं को लेकर अवगत गया था। इस समस्या को विधान मण्डल दल के नेता ने संज्ञान लेकर विधानसभा सदन सत्र में उठाया और मुख्यमंत्री ने प्रकरण के शासन स्तर पर लम्बित होने की जानकारी दी है।

इसके पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि सम्बन्धित समस्याओं को लेकर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर ज्ञापन सौंप।

मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular