-उत्तर प्रदेश में नहीं रूक रही महिला उत्पीड़न की घटनाएं : मनजीत
लखनऊ (हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर किसानों और अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने सोमवार को कहा कि पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मिलकर किसानों और अन्य ज्वलंत समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपेगा।
उन्होंने कहा कि चीनी मिलें गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रुपये दबाए बैठी हैं और किसान अपने पारिवारिक खर्चों के लिए परेशान हैं। प्रदेश में युवा बेरोजगार हैं और महिला उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
दीपक
