Saturday, March 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद ने की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

रालोद ने की मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की मांग

-रालोद कार्यकर्ता यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर देंगे ज्ञापना

लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) मणिपुर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और घटनाओं को लेकर प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगा। इसको लेकर गुरुवार की सुबह से ही सभी जनपदों में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता तैयारियों में जुटने लगे हैं।

रालोद के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर मणिपुर में लगातार हो रही हिंसा और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला एवं महानगर इकाइयों के कार्यकर्ता 27 जुलाई को राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन सौंपेंगे।

सिंह ने बताया कि मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है, वह मानवता को शर्मसार करने वाली है। सरकार ने इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को होने दिया जिसने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। बड़े अफसोस की बात है कि मणिपुर घटना पर संसद के दोनों सदनों में कोई चर्चा नहीं हुई। किसी भी प्रदेश में हो लेकिन महिलाओं का सम्मान होना चाहिए।

रालोद ने भारतीय जनता पार्टी पर मणिपुर में जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मणिपुर में अराजकता और वीभत्स घटनाओं पर चर्चा न करने और निष्क्रियता के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जितना निंदा की जाय कम है। उन्होंने मणिपुर सरकार को बर्खास्त करने की मांग की और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की भी मांग की।

मोहित/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular