Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद के एनडीए में जाने की अफवाह फैला रही भाजपा : शिवपाल...

रालोद के एनडीए में जाने की अफवाह फैला रही भाजपा : शिवपाल यादव

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में बीते दो-तीन दिनों से राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के विपक्षी गठबंधन तोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की बातें खूब सुर्खियों में हैं। लोकसभा चुनाव से पूर्व इन राजनीतिक उठापटक पर बुधवार को यूपी में विपक्षी गठबंधन की प्रमुख समाजवादी पार्टी (सपा) ने अफवाह बताया है।

सपा महासचिव शिवपाल यादव ने बुधवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं जयंत चौधरी को अच्छे से जानता हूं और वो कहीं नहीं जा रहे हैं। गठबंधन के साथ रहेंगे। वह सेक्युलर लोग हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबंधन को लेकर बीजेपी के लोग भ्रम फैला रहे हैं।

शिवपाल यादव ने 11 फरवरी को अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन वाले सवाल पर कहा कि 11 फरवरी को हम लोग अयोध्या नहीं जाएंगे। हम लोग बाद में रामलला के दर्शन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि सपा महासचिव शिवपाल यादव बुधवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा के 2024-25 सत्र के पांचवें दिन सदन की कार्यवाही में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान पार्टी नेताओं से मिलकर सदन में कार्यवाही को लेकर चर्चा की। इस दौरान सपा महासचिव मीडिया से भी रूबरू हुए और उन्होंने रालोद के एनडीए में जाने की बात को खारिज करते हुए विपक्षी गठबंधन की एकजुटता को कमजोर किए जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

मोहित/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular