Tuesday, April 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरालोद की जनसभा में मंच पर बैठने को लेकर हंगामा

रालोद की जनसभा में मंच पर बैठने को लेकर हंगामा

बागपत (हि.स.)। जिले के जनता वैदिक काॅलेज बड़ौत शनिवार को जनसभा के मंच पर बैठने को लेकर रालोद की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष में नोंकझोंक हो गई। उसी दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष को मंच पर जगह नहीं मिली तो वह नाराज हो गईं। उन्होंने जल्द महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की घोषण की। हंगामा की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जनता वैदिक काॅलेज में आयोजित रालोद की जनसभा के मंच पर बैठने को लेकर रालोद की राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रियंवदा तोमर के साथ जिलाध्यक्ष डा. जगपाल सिंह तेवतिया की नोंकझोंक हो गई। रालोद के पदाधिकारियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। इसके पश्चात महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेणु तोमर को मंच पर न बैठाने को लेकर वह नाराज हो गईं।

इस दौरान रेणु तोमर के समर्थक और कई कार्यकर्ताओं के बीच गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते-देखते नोकझोंक हाथापाई और मारपीट में बदल गई। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। उसके बाद जिलाध्यक्ष नाराज होकर चली गईं। इसी दौरान जिलाध्यक्ष रेणु तोमर ने कहा कि मंच पर उन्हें न बैठाकर उनका अपमान किया गया है। अब वह अपना जल्द ही इस्तीफा दे देंगी। यह भी कहा कि इस पार्टी में महिलाओं को सम्मान नहीं मिलता है। हंगामा की तस्वीरें इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular