Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रालोद और आप कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

 रालोद और आप कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन

मेरठ़ (हि.स.)। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इसके साथ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में धरना दिया।

रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ और महानगर अध्यक्ष उज्ज्वल अरोड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को कमिश्नरी पार्क में पहुंचे। वहां से रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र शर्मा और राष्ट्रीय मीडिया समन्वयक सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की समस्याओं की अनदेखी लगातार की जा रही है। किसानों को महंगी दरों पर बिजली दी जा रही है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा। आवारा पशु किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं। किसानों को महंगा बीज-खाद मिल रहा है। विरोध करने पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। रालोद इसे सहन नहीं करेगा। रालोद कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका और जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में धरना दिया। उन्होंने कहा कि बड़े बैंकों से लोन लेने में बड़े कारोबारी घोटाला कर रहे हैं। केंद्र सरकार इस ओर से अनजान बनी हुई है। ऐसे कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। इस अवसर पर सरदार गुरविंदर सिंह, कुलदीप त्यागी, कपिल शर्मा, फारूक किदवई आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular