Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रायबरेली सड़क हादसे में मरने वालों के परिजनों को सपा ने दी...

 रायबरेली सड़क हादसे में मरने वालों के परिजनों को सपा ने दी एक-एक लाख की मदद

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली सड़क हादसे में मरने वालों के परिजनों को राहत राशि प्रदान की है। सोमवार को सपा विधायक द्वारा शोकाकुल परिजनों को एक-एक लाख रुपये के चेक सौंपे गए।

रायबरेली जनपद में गत सप्ताह 11 जनवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। इस मार्ग दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई थी। दु:खद हादसे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सड़क हादसे में जान गंवाने वाले ग्रामीणों के परिजनों को सहायता राशि दिए जाने की बात कही थी।

सपा विधायक मनोज कुमार पांडेय ने आज मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये की धनराशि का चेक देकर आर्थिक मदद प्रदान की। समाजवादी पार्टी ने योगी सरकार से हादसे में हुए मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये दिए जाने की मांग की है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular