Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में रोडवेज बसों में टक्कर, 19 यात्री घायल

रायबरेली में रोडवेज बसों में टक्कर, 19 यात्री घायल

रायबरेली (हि.स.)। भदोखर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बसों की आमने-सामने टक्कर में 19 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भदोखर कोतवाली क्षेत्र स्थित रायबरेली-डलमऊ मार्ग के पास बंद नाले के पास यह हादसा हुआ है। रायबरेली से डलमऊ जा रही रोडवेज बस पर 11 और डलमऊ से रायबरेली आ रही बस पर आठ यात्री सवार थे। दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। बस पर बैठे यात्री खुद ही किसी तरह बाहर निकले और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बसों को कब्जे में ले लिया। दूसरी बस पर बैठे आठ लोग भी चोटिल हुए हैं, जिनमे से एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती है।

भदोखर थानेदार राजेश सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और बस चालकों से पूछताछ किया जाएगा।

रजनीश/दीपक/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular