Friday, April 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में युवक खून से लथपथ शव मिला

रायबरेली में युवक खून से लथपथ शव मिला

रायबरेली-लखनऊ रेल मार्ग पर रहस्यमय परिस्थितियों में एक युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला है। रेलवे लाइन के किनारे शव मिलने से आसपास में सनसनी फैल गईं। परिजन युवक की हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। मामला चर्चा विषय बना हैं। पुलिस मौके पर पहुंची है। थाने के भोला का पुरवा मजरे हरचंदपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र राम मोहन यादव रायबरेली मे किसी दुकान पर नौकरी करता था। 

बताया जाता है कि वह बीती शाम 6:10 बजे वहां से घर आने के लिए निकला। देर शाम धर्मेंद्र की बहन ने भाई के मोबाइल पर संपर्क किया। तब उसने 5 मिनट में घर पहुंचने  की बात कही। धर्मेंद्र के काफी देर बाद भी घर न पहुंचने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे। मोबाइल पर बराबर काल जा रही थी लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। आखिरकार परिवार के उसे खोजने लगे। रात में पुलिस को सूचना दिए जाने की भी बात कही जा रही है। रात करीब 11 बजे धर्मेंद्र यादव का शव रेलवे के किनारे किलोमीटर संख्या 1008-9 के बीच रेल पटरी के नीचे पाया गया। आस-पास मे खून के छीटे फैले थे। परिजनों के गले धर्मेंद्र के ट्रेन से कटकर मौत होने की बात नहीं उतर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular