रायबरेली। सरेनी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक युवक ने अपने पिता की मामूली विवाद पर खुरपी से मारकर हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।
सरेनी थानाक्षेत्र के पूरे पांडेय गांव के रहने वाले राजकिशोर पांडेय(65) बुधवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी उनका बेटा रामनारायण पांडेय वहां पहुंच गया और किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर बेटे रामनारायण ने अपने पिता पर खुरपी से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी और फरार हो गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार हत्यारोपित बेटे की तलाश में जुट गयी है।
