Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रायबरेली में पटाखा बनाते समय विस्फ़ोट, चार की हालात नाज़ुक

 रायबरेली में पटाखा बनाते समय विस्फ़ोट, चार की हालात नाज़ुक

रायबरेली (हि. स.)। पटाखा बनाते समय एक घर में विस्फोट हो गया। इस घटना में दो महिला और एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गये हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

शिवगढ़ थाना क्षेत्र के सिवान निवासी गरीबा दीपावली में बेचने के लिए अपने घर में बारूद से गोला बना रही थी। तभी गोला बनाते समय अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि दीवाल भी गिर गई है। जिसमें गरीबा व पास बैठी बहू महजवी व नातिन आलिया, मो वसीम सहित चार लोग गम्भीर रूप से झुलस गये। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया गया। इस बारे में थानाध्यक्ष अरविंद सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है, सभी घायलों का अस्पताल में इलाज़ चल रहा है।

रजनीश/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular