Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में दूध विक्रेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

रायबरेली में दूध विक्रेता पर चली ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

रायबरेली (हि.स.)। दूध विक्रेता पर गुरुवार को ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी गई। गोलियों को तड़तड़ाहट से पूरा इलाका थर्रा गया।दूध विक्रेता को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

यह दुस्साहसिक घटना शहर से जुड़े मिल एरिया कोतवाली क्षेत्र के कोड़रस गांव के पास हुई। क्षेत्र के गांव लंबरदार का पुरवा निवासी संतोष यादव गुरुवार की सुबह करीब दस बजे बाइक से अपने एक साथी के साथ दूध बेचने रायबरेली शहर आ रहा था। रास्ते में कोड़रस गांव के पास एक सिल्वर रंग की कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गया। उसके बाद कार सवार पांच लोगों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद हमलावर तेजी के साथ मौके से भाग गए।

दिन दहाड़े सड़क पर फायरिंग से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने घायल को उठाया और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दूध विक्रेता को तीन गोली उसके हाथ में लगी है, जबकि दो गोली उसके पैर में लगी है। हमलावरों में से दो लोगों को घायल ने पहचान लिया है। जो उसी के गांव के बताए जा रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular