Saturday, April 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रायबरेली में चौबीस घंटे के भीतर सात लोगों की संदिग्ध मौत

 रायबरेली में चौबीस घंटे के भीतर सात लोगों की संदिग्ध मौत

रायबरेली (हि.स.)। जनपद में चौबीस घंंटे के भीतर सात लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। इन लोगों की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम कैम्प करते हुए मामले की जांच कर रही है।

डलमऊ के भीतरगांव निवासी शक्तिदीन गौतम (74) की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। वे अमीन पद से सेवानिवृत्त थे। बेटे रमेश कुमार ने बताया कि बुधवार को पिता सुबह घर के सामने झाड़ू लगा रहे थे, तभी अचानक अचेत होकर गिर गए। जब तक अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में मंगलवार को शुरू हुए मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। शक्तिदीन के बाद बुधवार को एक और बुजुर्ग की मौत हो गई है। इसके पूर्व मंगलवार को गांव के ही कमल (45), छत्रपाल (60 ), शोभा (60), सूखा पुत्री दसऊ, जगदेई (80) पत्नी मंगल पाल की मौत हो गई थी। मृतकों में कमल को छोड़कर बाकी सभी लोग 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं। चौबीस घंटे के भीतर सात लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में डेरा डाल दिया है। यहां के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है। इन संदिग्ध मौतों के कारण पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना पाकर मंगलवार की रात पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी गांव पहुंचे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कैंप किए हुए है। परीक्षण कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चलेगा।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular