Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

रायबरेली में किशोरी से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

रायबरेली (हि.स.)। जनपद में रविवार को एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि किशोरी शनिवार को पड़ोस में आटा लेने के लिए गई थी, तभी पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। किशोरी की हालत गंभीर होने पर आरोपी के परिजनों ने ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़िता के घरवालों को सूचना तक नहीं दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना पूरी मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है, जहां क्षेत्र में रहने वाली पड़ोसी किशोरी बीती शाम को गेहूं पिसाने के लिए घर से आटा लेने के लिए चक्की पर गई थी, जहां घंटों बाद भी वो घर वापस नहीं लौटी। इस पर घरवालों ने उसकी तलाश शुरु कर दी, काफी प्रयास के बावजूद किशोरी का पता नहीं चल सका। इधर, एक अस्पताल से परिजनों को सूचना मिली कि उनकी बेटी यहां भर्ती है। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने हालचाल लिया तो उन्हें घटना के बारे में जानकारी हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित युवक साहुल पाल को गिरफ्तार कर लिया।

एडिशनल एसपी ने बताया कि सीओ और इंस्पेक्टर ने घटना स्थल का निरिक्षण किया है। पीड़िता के परिवार वालों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular