Thursday, March 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी,...

रायबरेली : मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटी, किशोर की मौत व दस घायल

रायबरेली (हि.स.)। मूर्ति विसर्जन के बाद वापस आ रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली सोमवार को पलट गई। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस प्रशासन को जैसे ही ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने की सूचना मिली आनन फानन सभी घायलों को पुलिस ने सीएचसी डलमऊ में भर्ती कराया। इसी दौरान एक महिला की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के जोहवा नटकी गांव के लोग मूर्ति विसर्जित करके वापस घर आ रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 24 से अधिक लोग सवार थे। तभी डलमऊ-फतेहपुर मार्ग पर बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के समीप ओवरटेक करने के चलते ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली पलटते ही वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ लेकर पहुंचे। जहां पर लवकुश (12 वर्ष) पुत्र कमलेश की रास्ते में ही मौत हो गई। घायलों में किरन (40 वर्ष) पत्नी शत्रोहन, अनुराग (13 वर्ष) पुत्र सत्रोहन, शकुंतला (55 वर्ष) पत्नी कमलेश, खुशी (13 वर्ष) पुत्री ओमप्रकाश, उर्मिला (28 वर्ष) पत्नी राकेश, आदित्य (8 वर्ष) पुत्र राकेश, प्रियंका (15 वर्ष) पुत्री रमेश, ओमनी (12 वर्ष) पुत्री सत्रोहन, दीपांशी (12 वर्ष) पुत्री ओमप्रकाश, उमा (18 वर्ष) पुत्री कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular