Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रायबरेली: मामूली विवाद पर ढाबे में हुई फायरिंग, व्यापारी की हालत गंभीर

 रायबरेली: मामूली विवाद पर ढाबे में हुई फायरिंग, व्यापारी की हालत गंभीर

रायबरेली (हि. स.)। ढाबा संचालक से मामूली विवाद के बाद नशे में धुत युवक ने साथियों संग मिलकर ढाबा से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी । इस फायरिंग में ढाबे में मौजूद एक व्यापारी को गोली लगी है । उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।

ऊंचाहार कानपुर मार्ग पर जमुनापुर चौराहा के पास स्थित एक ढाबे में पास के गांव के कुछ युवक खाना खाने आए थे । युवक शराब के नशे में धुत थे । खाना खाने के बाद उनका ढाबा संचालक से मामूली विवाद हुआ , उस समय वहां मौजूद कुछ लोगों ने बीच बचाव करके विवाद को शांत करा दिया । जिसके बाद विवाद करने वाला युवक भी वहां से चला गया ।

बताया जाता है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ पुनः ढाबा पर पहुंचा और उसने अवैध तमंचों से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी । जिससे ढाबा में भगदड़ मच गई । इस भगदड़ के दौरान ढाबा पर मौजूद ट्रक से सामान लेकर का रहे व्यापारी संजय गुप्ता ( 35) पुत्र रामजी गुप्ता निवासी बख्सी पार , शहर कोतवाली गोरखपुर के बाईं जांघ में गोली लग गई । घटना के बाद हमलावर मौके से भाग गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाल आदर्श सिंह ने बताया कि आरोपित युवक की तलाश की जा रही है ।

रजनीश/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular