Monday, April 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेश रायबरेली: महिला का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

 रायबरेली: महिला का अधजला शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

रायबरेली (हि. स.)। भदोखर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह सुनसान स्थान पर एक महिला का अधजला शव बरामद हुआ है। महिला के चेहरे को जलाकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जांच की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

भदोखर थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन का पुरवा गांव के निकट रायबरेली ऊंचाहार रेल खंड के किनारे गुरुवार को एक महिला का अधजला शव बरामद मिला है। आसपास के गांव के ग्रामीण जब रेलवे ट्रैक की तरफ गए तो महिला का शव देखा। सुनसान स्थान पर महिला का शव देख हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि महिला के उम्र करीब 25 वर्ष है। उसका चेहरा पूरी तरह झुलसा हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त कराने में दिक्कत आ रही है।

सीओ सिटी वंदना सिंह ने बताया कि एक महिला का अधजला शव मिला है। घटनास्थल की उन्होंने जांच की है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौका ए वारदात पर पहुंचकर आसपास से कुछ नमूने एकत्र किए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराते हुए जांच की जा रही है।

रजनीश

RELATED ARTICLES

Most Popular