रायबरेली (हि.स.)। बैटरी की एक दुकान में गुरुवार को अचानक आग लग गई। घटना के वक्त दुकान बंद थी। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर किसी तरह आग को काबू में किया। हालांकि आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दुकान मालिक द्वारा चालीस लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन क्रासिंग के पास रामसुख की पाल बैटरी के नाम से एक दुकान है। गुरुवार को अचानक दुकान से आग की लपटें निकलनी शुरू हो गईं। धीरे-धीरे आग भीषण होती गई। लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक और दमकल कर्मियों को दी।दमकल की गाड़ी तुरन्त मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को काबू में किया। गनीमत रही कि आग दूसरी दुकानों तक नही फैल पाई।
दुकान मालिक रामसुख का कहना है कि करीब 40 लाख का माल जल गया है। दुकान में बैटरी के अलावा सोलर पैनल सहित कई अन्य समान भी थे।
रायबरेली : बैटरी की दुकान में लगी आग, 40 लाख का समान जलकर खाक
RELATED ARTICLES
