Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : बकाया मजदूरी मांगने गये राजमिस्त्री काे मारी गोली

रायबरेली : बकाया मजदूरी मांगने गये राजमिस्त्री काे मारी गोली

रायबरेली (हि.स.)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के मोहल्ले में रविवार की शाम बकाया मजदूरी लेने गए एक एसी मिस्त्री को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

घटना थाना क्षेत्र के शिवाजी मोहल्ले में स्थित एक मॉडल शाप के पास आज शाम पांच बजे की है। जहां गोरा बाजार निवासी एसी मिस्त्री अनीश अपनी बकाया मजदूरी लेने मॉडल शॉप पर गया था। आरोप है कि इसी बीच डीह थाना क्षेत्र निवासी रिंकू यादव ने उसे गोली मार दी। गोली के कुछ छर्रे उसके सर में लगने से अनीश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर युवक मौके से फरार हो गए। तभी आसपास के लोगों ने लहूलुहान हालत में मोहम्मद अनीस को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

एसओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया मामला संज्ञान में है। घटना के कारणों की जानकारी की जा रही है। साथ ही हमलावर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular