रायबरेली (हि.स.)। पेशेवर अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को जिला प्रशासन ने एक अपराधी की करोड़ों की संपत्ति को सीज कर दिया और उसके आलीशान मकान पर नोटिस चस्पा कर दी।
डीएम वैभव श्रीवास्तव के निर्देश पर नगर कोतवाली पुलिस आज गाजे बाजे के साथ क्षेत्र के गोरा बाजार निवासी हंसराज उर्फ बउआ के आवास पर पहुंची और उसके मकान को सीज कर दिया।
पुलिस ने उसकी एक बाइक को भी बरामद किया है और वैधानिक कार्रवाई की नोटिस भी चस्पा कर दी है। हंसराज जिले में अपराध जगत का एक जानामाना नाम है और उसके ऊपर कई गंभीर मुकदमे भी दर्ज हैं। उसने अपराध से करोड़ों की संपत्ति अर्जित की है।
नगर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि हंसराज उर्फ बऊआ पर हत्या, गैंगेस्टर सहित अन्य अपराध के पांच मामले दर्ज है और वह राजू सुनार गैंग का सक्रिय सदस्य है।
रायबरेली : पेशेवर अपराधी की करोड़ों की संपत्ति सीज
RELATED ARTICLES
