Thursday, April 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : पेट्रोल पम्प मैनेजर से आठ लाख लूटकर भाग रहे लुटेरों...

रायबरेली : पेट्रोल पम्प मैनेजर से आठ लाख लूटकर भाग रहे लुटेरों की बाइक खराब, ग्रामीणों ने पकड़ा

रायबरेली(हि.स.)। महाराजगंज थाना क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पम्प के मैनेजर से तमंचे के बल पर आठ लाख रुपये लूटकर भाग रहे लुटेरों की मोटर साइकिल खराब हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़े गए लुटेरों से पुलिस पूछताछ की जा रही है। 

महराजगंज के कुसधीसागरपुर स्तिथ वैष्णव पेट्रोल पंप का मैनेजर दिनेश कुमार सोमवार  दोपहर पम्प का 8.20 लाख रुपये बैंक में जमा करने जा रहा था। वह कुछ ही दूर पहुंचा था कि कुबना नैय्या नाले के पास जंगल के बीच एक मोटर साइकिल सवार लुटेरों ने उसे तमंचा दिखाकर रोक लिया और रुपये से भरा बैग लूटकर आराम से फरार हो गए। हालांकि लुटेरे कुछ ही दूर पहुंचे थे कि उनकी मोटर साइकिल खराब हो गई और वह उसे वहीं छोड़कर अलग-अलग दिशा में पैदल ही भागने लगे। इस बीच घटना की जानकारी आसपास के लोगो को भी हो चुकी थी, जिसका फायदा यह हुआ कि ग्रामीणों की सक्रियता से दोनों बदमाश  नारायणपुर और मोन गांव के पास धर दबोचा। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। 
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में एक अखिलेश और दूसरा शकील है जो रायबरेली और ऊँचाहार थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular