Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरायबरेली : पानी लगाने के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

रायबरेली : पानी लगाने के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या

रायबरेली(हि.स.)। खेत में पानी लगाने के विवाद में गुरुवार को एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मौके पर दोनों पक्षों में घंटों संघर्ष हुआ और लाठी डंडे चले। जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनपुर गांव निवासी रामसेवक गांव के ही पास स्थित खेत में सुबह पानी लगाने गया था, वहीं उसका खेत से नाली ले जाने को लेकर बगल के खेत वालों से विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद बढ़ गया और गांव के काफ़ी लोग जमा हो गए।

इसी बीच विपक्षी कुल्हाड़ी और लाठी डंडों से रामसेवक पर हमला कर दिया और जमकर पीटा। उसके पूरे शरीर पर कुल्हाड़ी और लाठी डंडों के निशान हैं,रामसेवक वहीं घायल होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची और हमलावरों को ढूंढने में जुटी लेकिन वह फरार हो चुके थे। किसान की मौत होने से परिवार में मातम छा गया, परिजनों ने पड़ोस के एक परिवार पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि किसान की हत्या में आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular